देश को भा गई इवांका की मुस्कान, हर तरफ रहे सादगी के चर्चे(Pics)

Tuesday, Feb 25, 2020 - 02:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार भारत दौरे पर हैं। देश की धरती पर कदम रखते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। सोशल मीडिया से लेकर सड़​कों तक हर जगह ट्रंप परिवार चर्चा का विषय बन रहा। पहले अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम और फिर आगरा में ताज महल देखने पहुंचा ट्रंप परिवार बेहद उत्साहित दिखाई दिया। इस दौरान जो सबसे अधिक छाई रही वह है राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रंप। 

ट्रंप सरकार में बड़ा ओहदा रखने के बाद भी इवांका की सादगी देख सब हैरान रह गए। उनकी मुस्कान लाखों लोगों के दिल में एक छाप छोड़ गई। दरअसल गुजरात के मोटेरा स्टेडियम में जब ट्रंप लाखों लोगों को संबोधित कर रहे थे तो इस दौरान इवांका बड़ी ही सादगी के साथ स्थानीय लोगों के साथ आकर बैठ गई। अपने बीच उन्हे पाकर लोग हैरान रह गए और उनके साथ सेल्फी लेने की जैसे होड़ सी मच गई। 

इतना ही नहीं ताजमहल की खूबसूरती ने भी इवांका को अपना दीवाना बना दिया और वह इसे देखती ही रह गई। इस दौरान वह अपने पति के साथ स्मारक के विभिन्न कोणों से फोटों खिचवानें में व्यस्त रही। उन्होने अपनी टीम के अधिकारियों के साथ भी डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई। 

बता दें कि इवांका ट्रंप का ये दूसरा भारत दौरा है। इससे पहले वह वर्ष 2018 में हैदराबाद में आयोजित इंटरप्रिन्‍योर समिट में हिस्‍सा लेने भारत आई थीं। उनका ये दौरा बेहद छोटा था। इस दौरे में उनके साथ उनके पति कुश्‍नर शामिल नहीं थे।


 

vasudha

Advertising