अमरनाथ यात्रियों के लिए फिर ढाल बने ITBP जवान, श्रद्धालुओं को नहीं आने दी खरोंच

Tuesday, Jul 09, 2019 - 04:16 PM (IST)

श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा सुचार रूप से चल रही है और अब तक 1.11 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए रोज हजारों यात्री गुफा की चढ़ई चढ़ते हैं, ऐसे में उनको रास्ते में आने वाली दिक्कतों में मदद के लिए आईटीबीपी के जवान हर पल तत्पर रहते हैं। सुरक्षा बल अमरनात गुफा के रास्ते के चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। यात्रियों को चढ़ाई चढ़ते समय सांस आने की दिक्कत पर जवान उनको ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। इतना ही नहीं यत्रियों पर कोई भी मुसीबत आने पर जवान उनके सामने ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। मंगलवार को एक ऐसा ही वीडियो सामने आया।

बालटाल रास्ते पर श्रद्धालु रास्ता पार कर रहे थे तभी पहाड़ी के ऊपर से पानी और पत्थर गिरने लग गया लेकिन भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने ढाल बनकर बाबा भोले नाथ के श्रद्धालुओं की रक्षा की। दरअसल बालटाल रूट पर काली माता प्वाइंट के पास ऊंची पहाड़ी वाला इलाका है, जहां से श्रद्धालुओं को गुजरना पड़ता है। इसी रूट पर ऊपर पहाड़ी से पानी और पत्थर गिरने लगे तो ITBP के जवानों ढाल बनकर श्रद्धालुओं को रास्ता पार कराया ताकि उनको एक भी खरोंच न आए।

अपनी जान दांव पर लगाकर यात्रियों की रक्षा कर रहे जवानों की कर्मनिष्ठा को हर कोई सलाम कर रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब जवान यात्रियों के लिए ढाल बने इससे पहले भी बालटाल के रास्ते पर ही अचानक चट्टान खिसकने से पत्थर गिरने लग गए थे तब भी ITBP के जवान ढाल बनकर पत्थरों के सामने खड़े हो गए थे।

 

Seema Sharma

Advertising