दुर्घटनावश चली गोली में आईटीबीपी का जवान घायल , जिला अस्पताल में भर्ती

Wednesday, Sep 04, 2019 - 03:14 PM (IST)

 जम्मू : राजौरी जिले में ड्यूटी के दौरान एक आईटीबीपी का जवान घायल हो गया। घायल की पहचान भीम सिंह के रूप में हुई है। वह दुर्घटनवश चली गोली में  खुद ही घायल हो गया। उसके साथियों ने फौरन  उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। 


जानकारी के अनुसार भीम सिंह  बेला क्लोनी में अपनी ड्यूटी दे रहा था और अचानक उस के हाथों सर्विसराइफल से गोली चल गई। आवाज सुन कर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  जवान कहां का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।  
 

Monika Jamwal

Advertising