लालू यादव के करीबी और बालू माफिया सुभाष यादव के ठिकानों पर IT की छापेमारी

Friday, Feb 23, 2018 - 11:48 AM (IST)

दानापुर: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी बालू माफिया सुभाष यादव के दो ठिकानों नारियल घाट आवास और मां मरिछिया देवी कॉम्पलेक्स पर इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली और धनबाद के इलाको में भी छापेमारी की जा रही है।

दानापुर के बालू माफिया सुभाष यादव के मां मरिछिया देवी कॉम्पलेक्स में आठ फ्लैट हैं। सुभाष यादव ने राबड़ी देवी के मां मरिछिया देवी कॉम्पलेक्स के तीन फ्लैट 1.62 करोड़ रुपए में खरीदे थे। सुभाष यादव ब्रॉडसन कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सुभाष यादव पर राजद को पॉलिटिकल फंडिंग करने का भी आरोप लगाया था।

Advertising