सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है कांग्रेस, शशि थरूर बोले- सुधार के लिए इसमें फिर से जान फूंकने की जरूरत

Sunday, Mar 13, 2022 - 07:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर का बयान सामने आया है। उन्होंने रविवार को कहा कि देश में कांग्रेस आज भी सबसे विश्वसनीय विपक्षी दल है और इसलिए इसमें सुधार तथा नयी जान फूंकना जरूरी है।

उन्होंने देश में विभिन्न दलों के विधायकों की संख्या वाला एक चार्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही वजह है कि कांग्रेस सबसे विश्वसनीय राष्ट्रीय विपक्षी पार्टी बनी हुई है। इसीलिए सुधार और नयी जान फूंकनी जरूरी है।'' थरूर ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हालिया विधानसभा चुनावों में हार को लेकर कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में चर्चा चल रही है।

 

rajesh kumar

Advertising