''नवीन का शव लाना मुश्किल, विमान में घेरेगा जगह'', भाजपा विधायक का विवादित बयान

Thursday, Mar 03, 2022 - 11:18 PM (IST)

नेशनल डेस्कः यूक्रेन में रूसी सेना लगातार बमबारी कर रही है। मिसाइलों से सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है। यूक्रेन में लगातार हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इन सबके बीच भारत के लिए एक दर्दभरी खबर सामने आई। यूक्रेन में मेडिल की पढ़ाई करने गए कर्नाटक के नवीन की रूसी सेना के हमले में मौत हो गई। इस खबर को सुनकर नवीन का परिवार सदमें में आ गया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इस मामले में परिवार को सांत्वना देते हुए कहा नवीन के शव को भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

उधर, कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान सामने आया है, जिसमें कर्नाटक के विधायक अरविंद बेलाड का कहना है कि यूक्रेन संकट में फंसे लोगों को वापस लाना अपने आप में बहुत मुश्किल है और शव लाना और भी ज्यादा मुश्किल। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में शव लाने की और जगह की जरूरत होगी। जबकि एक शव के लिए आवश्यक जगह में आठ लोगों को मैनेज किया जा सकता है और वापस लाया जा सकता है।

इससे पहले छात्रों कांग्रेस ने यूक्रेन में छात्र की मौत पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक के छात्र के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं, जिसकी गोलीबारी में मौत हो गई। यह त्रासदी है, जहां बीजेपी सरकार पर निकासी की कोई योजना नहीं है। मोदी सरकार ने हमारे छात्रों को छोड़ दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूक्रेन में फंसे हमारे छात्रों की निंदा की और उनका अपमान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ फोटो ऑपरेशन हो रहे हैं। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Yaspal

Advertising