''शिक्षा नहीं, बहिष्कार की व्यवस्था है'', राहुल गांधी ने देश के एजुकेशन सिस्टम पर उठाए सवाल
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 04:49 PM (IST)
नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि हमारी शिक्षा प्रणाली लाखों युवाओं को व्यवस्था से बाहर रखने का एक तरीका बनी हुई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि भारतीय शिक्षा व्यवस्था सिफर् कुछ लोगों के हित की व्यवस्था है कि इस शिक्षा प्रणाली का सार यही है कि जिनके पास पैसा, ताकत या अंग्रेजी बोलने का कौशल नहीं है, उन्हें यह व्यवस्था बाहर कर देती है।
गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को कहा, 'अगर आपके पास पैसा, ताकत नहीं है या आप अंग्रेजी नहीं बोलते हैं, तो व्यवस्था बिना एक पल सोचे आपको बाहर कर देगी। इसे शिक्षा व्यवस्था नहीं कहा जा सकता। यह बहिष्कार की व्यवस्था है, जिसे लाखों भारतीय युवाओं को बाहर रखने के लिए बनाया गया है।'
