#ISupportPriyankaSharma: ममता की तानाशाही के खिलाफ एकजुट हुआ देश

Saturday, May 11, 2019 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने तानाशाही रवैये को अपनाने में संकोच नहीं करती है। भाजपा की रैलियों में खनन डालना तो उनके लिए आम बात है लेकिन अब वह अपने मनमाने तौर-तरीकों भी लोगों पर थोपना चाहती है। जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को, जिन्हे ममता के खिलाफ पोस्ट करना काफी महंगा पड़ गया। 


दरअसल मेट गाला 2019 की थीम के जिस लुक में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आई थी, प्रियंका ने उस तस्वीर पर ममता का चेहरा लगाकर अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर कर दिया। बस फिर क्या था दीदी अपनी एडिटिंग फोटो देखकर भड़क गई और  प्रियंका शर्मा की जेल भिजवा दिया। वहीं ममता की तानाशाही के खिलाफ सोशल मीडिया में एक मुहिम शुरू हो गई। ट्विटर पर #ISupportPriyankaSharma टॉप ट्रेंड कर रहा है, जहां लोग दीदी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। लोग ममता की तस्वीर शेयर कर चुनौती दे रहे हैं कि हिम्मत है तो ​हमें भी गिरफ्तार करो। 

 

 

vasudha

Advertising