इसरो एक बार फिर से रचेगा इतिहास, आज होगी गगनयान मिशन के लिए दूसरी टेस्टिंग

Wednesday, Apr 24, 2024 - 01:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि कि इसरो एक बार फिर से हिस्ट्री बनाने की तैयारी में है। इसरो आज यानि 24 अप्रैल 2024 को गगनयान मिशन के लिए दूसरी टेस्टिंग करेगा। संगठन के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने एस्ट्रोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि गगनयान मिशन के लिए 24 अप्रैल का दिन काफी महत्वपूर्ण है। हम इतिहास रचने से ज्यादा दूर नहीं हैं।

एस सोमनाथ सोमनाथ ने 17 अप्रैल को कहा था, "गगनयान मिशन के तहत एयरड्रॉप परीक्षण 24 अप्रैल को होगा। उसके बाद अगले साल दो और मानव रहित मिशन लॉन्च होंगे और फिर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल के अंत तक मानवयुक्त मिशन होगा।"

इससे पहले 23 अगस्त 2023 में भारत ने चांद पर चंद्रयान-3 को उतारकर भारत ने इतिहास रचा था। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अपना यान उतारने वाला भारत पहला देश है। उम्मीद है कि गगनयान के लिए अगले साल मार्च तक इसरो सभी सात परीक्षण प्रक्षेपण पूरे कर लेगा। फिर अगले साल के अंत तक मिशन को लॉन्च किया जा सकता है।  

Radhika

Advertising