मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग की तैयारी में आखिरी पड़ाव पर पहुंचा इसरो, जुलाई में होगा रवाना

Tuesday, Jun 11, 2019 - 01:11 PM (IST)

बेंगलुरु: इसरो चंद्रयान-2 मिशन के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है और वह इसकी टेस्टिंग के आखिरी राउंड में है। चंद्रयान-2 के लिए तमिलनाडु के महेंद्रगिरी और बेंगलुरु के ब्यालालू में फाइनल टेस्ट चल रहा है। इसरो की तैयारी 9 जुलाई से लॉन्चिंग शुरू करने की है। इसरो के शेड्यूल के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट 19 जून को बेंगलुरु से रवाना होगा और 20 या 21 जून तक श्रीहरिकोटा के लॉन्चपैड पर पहुंचेगा। जहां आज तक कोई नहीं पहुंच पाया जैसे- थ्री डी मैपिंग से लेकर वॉटर मॉलिक्यूल्स तक और मिनरल्स की चेकिंग से लेकर हर जगह जाने के लिए इसरो बड़ी तैयारी कर रहा है। चंद्रयान-2 मिशन के लिए हालांकि इसरो के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।

धरती से चांद की दूरी 3,844 किलोमीटर है ऐसे में ट्राजेक्टरी एक्युरेसी मुख्य चीज है। यह चांद की ग्रेवेटी से प्रभावित है। इसके अलावा चांद पर अन्य खगोलविद संस्थाओं की मौजूदगी और सोलर रैडिएशन का भी इस पर प्रभाव पड़ने वाला है। इसके अलावा डीप-स्पेस कॉम्युनिकेशन में भी देरी भी इसरो के लिए एक बड़ी समस्या होगी। इसरो को कोई भी संदेश भेजने में कुछ मिनट लगेंगे क्योंकि सिग्ल्स वीक हो सकते हैं।

Seema Sharma

Advertising