चंद्रयान-2: चांद पर सलामत 'लैंडर विक्रम' को लेकर ISRO ने दी नई जानकारी

Tuesday, Sep 10, 2019 - 11:50 AM (IST)

नेशनल डेस्क: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की चांद पर असफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद से अब तक वैज्ञानिक उससे संपर्क साधने में जुटे हुए हैं। इसरो लगातार चंद्रयान-2 के मिशन को लेकर जानकारी सांझा कर रहा है। इसरो ने मंगलवार को बताया कि विक्रम लैंडर से अबतक संपर्क नहीं हो सका है लेकिन कोशिशें जारी हैं। 

इसरो ने आज ट्वीट कर लिखा कि कहा कि चंद्रयान- 2 के ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर का पता तो लगा लिया, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। लैंडर से संपर्क स्थापित करने की सारे संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को एक अधिकारी ने बताया था कि 'चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम चांद की सतह पर सलामत और साबुत अवस्था में है और यह टूटा नहीं है। हालांकि हार्ड लैंडिंग की वजह से यह झुक गया है तथा इससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत के ‘चंद्रयान-2' का लैंडर ‘विक्रम' गत सात सितंबर को तब जमीनी स्टेशन से संपर्क खो बैठा था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। इसरो अध्यक्ष के. सिवन ने शनिवार को कहा था कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी लैंडर से संपर्क साधने की 14 दिन तक कोशिश करेगी। अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा था कि जब तकलैंडर में सबकुछ सही नहीं होगा, दोबारा संपर्क स्थापित करना बहुत मुश्किल है। संभावनाएं कम हैं। 


 

vasudha

Advertising