जाकिर नाइक से प्रभावित थे 55 खूंखार आतंकवादी

Tuesday, Aug 02, 2016 - 07:45 AM (IST)

नई दिल्ली/मुंबई: इस्लाम का विवादित प्रचारक जाकिर नाइक आतंक के अपने शागिर्दों के कारण बड़ी मुश्किल में फंसने वाला है। गृह मंत्रालय ने यह पता करवाया था कि जाकिर नाइक पर कोई केस बनता है या नहीं। सुरक्षा एजैंसियों ने आतंक के आरोप में गिरफ्तार 55 आतंकियों की फाइल खोजी तो जाकिर नाइक को लेकर बड़ा खुलासा हुआ। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजैंसियों की पड़ताल में पता चला है कि 55 खूंखार आतंकी किसी न किसी रूप में जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित हैं। ये कथित आतंकी सिमी, लश्कर-ए-तोयबा, इंडियन मुजाहिद्दीन और आई.एस. के लिए काम करते हुए गिरफ्तार हुए थे।

आश्चर्य की बात है कि आतंक से जुड़ी 3 पुलिस प्राथमिकियों में भी इसका जिक्र है। इस बीच जाकिर नाइक की जांच का दायरा भी बढ़ रहा है। जांच हो रही है कि जाकिर पर कोई आपराधिक केस बनता है या नहीं। इस जांच में 3 एफ.आई.आर. का पता चला है। इस बीच एन.आई.ए. ने आई.एस. को लेकर दाखिल की गई एक चार्जशीट में कई इस्लाम प्रचारकों का नाम शामिल किया है। 14 प्रचारकों को भारतीय एजैंसी ने चिन्हित किया है।

Advertising