Islamabad Mosque blast: सही निकला पूर्व RAW एजेंट का दावा ! धमाके को लेकर सामने आया ISIS-K का  बयान, 3 गिरफ्ताक

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 04:30 PM (IST)

Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में आत्मघाती बम धमाका हुआ। इस हमले में दर्जनों लोग मारे गए और लगभग 170 लोग घायल हुए। यह हमला पाकिस्तान की राजधानी में पिछले कई वर्षों में सबसे बड़े आतंकवादी हमलों में से एक माना जा रहा है।लेकिन भारत के पूर्व RAW एजेंट और NSG कमांडो लक्ष्मण उर्फ़ लकी बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया कि  जमीनी स्तर की जानकारी और शुरुआती जांच के संकेत ISIS-K (इस्लामिक स्टेट-खुरासान) की ओर इशारा कर रहे हैं। उनकी यह वीडियो वायरल होने के चंद मिनटों बाद ही इस्लामिक स्टेट (ISIS/IS-K) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का बयान  सामने आ गया। पाकिस्तान पुलिस ने हमले के सिलसिले में खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। 

 

ISIS Claims Suicide Attack on Shia Mosque in Pakistan’s Capital, Dozens Killed

ISIS has claimed responsibility for a deadly suicide bombing at a Shia mosque in Islamabad, Pakistan.

The blast took place on Friday afternoon during prayers at the Imam Bargah Qasr-e-Khadijatul… pic.twitter.com/nNOXx5RGZ6

— Ritam English (@english_ritam) February 7, 2026

ISIS ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर कहा कि उसने इस आत्मघाती हमले को अंजाम दिया है। इस्लामिक स्टेट का यह दावा इस बात की ओर इशारा करता है कि पाकिस्तान में आतंकवाद के नए रूप और कट्टरपंथी समूहों की गतिविधि फिर से बढ़ रही है। ISIS के पास पहले भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में कई बड़े हमलों की योजना और जिम्मेदारी रही है, खासकर शिया समुदाय और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर।

 

 

पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में आतंकवादी घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है और कई समूहों के सक्रिय होने की रिपोर्टें सामने आई हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस हमले में ISIS ने किस शाखा या स्थानीय नेटवर्क का इस्तेमाल किया। इस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है और आतंकी संगठन के नेटवर्क को ट्रैक करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। ISIS-K एक कट्टर धार्मिक आत्मघाती संगठन है, जिसका मकसद सियाबहुल इलाकों में डर फैलाकर पाकिस्तान में शरिया लागू करना है।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News