भारत में हमले की फिराक में ISIS के सात आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां चौकस

Friday, Mar 25, 2016 - 04:47 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत पर आतंकी हमले का साया मंड़रा रहा है। खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकवादी संगठन ISIS के 7 आतंकी भारत में हमले की फिराक में हैं। ये हमले मुंबई और दिल्ली पर हो सकते है। यह सभी आतंकी नाइजीरिया में प्रशिक्षित हैं और फिलहाल अभी यह आतंकी पाकिस्तान में ही हैं। यह जानकारी मिलने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक ये खुफिया सूचना नाइजीरिया से मिली है, कि यह सभी आतंकी अभी पाकिस्तान में ही है और समंदर के रास्ते मछुआरों के वेश में भारत में घुस सकते हैं।  

 

भारत सरकार के डिप्टी सेक्रेटरी ने मुंबई और दिल्ली पुलिस आयुक्त, डीजी, एसपी महाराष्ट्र और गुजरात को भेजे अलर्ट में हमले की तारीख का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन कई ठिकानों पर सुरक्षा और चौकसी बढ़ाने को कहा है। 

Advertising