मणिपुर के CM के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी इरोम शर्मिला

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2017 - 04:34 PM (IST)

इंफाल: मानवाधिकार कार्यकर्त्ता इरोम शर्मिला अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में मणिपुर के मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी आेकराम इबोबी सिंह के खिलाफ थोबल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इरोम की पार्टी पीपल्स रीसर्जेन्स एेंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) के समन्वयक इरेन्ड्रो लेइचोनबाम ने बताया कि वह थोबल सीट से चुनाव लड़ेंगी। सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून के खिलाफ लड़ाई लडऩे के लिए जाने जानी वाली इरोम राजनैतिक रूप से नौसिखिया है जबकि इबोबी सिंह की अगुवाई में कांग्रेस लगातार तीसरी बार अपना कार्यकाल पूरा करने जा रही हैै।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन फरवरी को 60 प्रत्याशियों की एक सूची जारी की थी जिसके मुताबिक मुख्यमंत्री आेकराम इबोबी सिंह थोबल से मैदान में उतरेंगे। पिछले साल अगस्त में 44 वर्षीय लौह महिला ने अपने 16 साल से चले आ रहे आमरण अनशन को खत्म कर घोषणा की थी कि वह मुख्यमंंत्री बनना चाहती हैं ताकि वह अफस्पा को निरस्त करने की दिशा में काम कर सकें। पिछले साल अक्तूबर में अपनी पार्टी पीआरजेए के गठन की घोषणा करते समय इरोम ने कहा था कि वह दो सीटों-थोबल और खुरई से चुनाव मैदान में उतरेंगी। लेइचोनबाम ने बताया कि पार्टी ने शर्मिला के लिए थोबल में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि उनके खुरई से चुनाव लडऩे के बारे में कुछ नहीं कहा गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News