आईपीएस विजय कुमार हो सकते हैं जम्मू कश्मीर के नये ले. गवर्नर

Saturday, Aug 10, 2019 - 03:26 PM (IST)

जम्मू : जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो चुकी है। शुक्रवार को जहां लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज अता की वहीं शनिवार को जम्मू जिले में स्कूल और कालेज फिर से शुरू हो गये।  स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षाबलों को हाई अल्र्ट पर रखा है ताकि किसी भी तरह की स्थिति से निपटा जा सके।


ऐसे में अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के लिए केन्द्र सरकार पूर्व आईपीएस विजय कुमार को लेफ्टिनेंट गवर्नर नियुक्त कर सकती है। इस बात की भी खबर मिली है कि सरकार की नजर में इस पद  के लिए दिनेश्वर शर्मा और विजय कुमार, दो विकल्प हैं। कुमार मौजूदा समय में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार हैं। उनके पास गृह, वन विभाग, पर्यावरण, हैल्थ, मेडिकल शिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण पोर्टफोलियों हैं।


कुमार 1975 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने चंदन तस्कर विरप्पन को मारने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें नक्सल विरोधी विशेषज्ञ भी कहा जाता है। 
 

Monika Jamwal

Advertising