मणिपुर में उपद्रवियों को अमित शाह का अल्टीमेटम, IPS राजीव सिंह होंगे नए DGP

Thursday, Jun 01, 2023 - 02:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी राजीव सिंह को गुरुवार को मणिपुर का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक आदेश के अनुसार, त्रिपुरा कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी सिंह को तीन साल के लिए अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर मणिपुर भेजा गया है।

 

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, ‘‘ अधोहस्ताक्षरी को उपरोक्त विषय का उल्लेख करने और वर्तमान में सीआरपीएफ के आईजी के तौर पर सेवांए दे रहे IPS राजीव सिंह (टीआर: 93) को त्रिपुरा कैडर से अंतर-कैडर के तौर पर तीन साल के लिए प्रतिनियुक्त करने की कैबिनेट की नियुक्ति समिति के अनुमोदन को सूचित करने का निर्देश दिया जाता है, सार्वजनिक हित में एक विशेष मामले के तौर पर नीति में छूट दी गई है।''

 

राज्य में तीन मई को हिंसा भड़कने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने CRPF के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को मणिपुर सरकार का सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया था। वहीं शाह ने उपद्रवियों को अल्मटीमेट दिया है कि जिनके पास हथियार है वे खुद ही आज सरेंडर कर दें। शुक्रवार को सुरक्षा बल सर्च ऑप्रेशन चलाएंगे और तालशी ली जाएगी, जिनके पास से हथियार बरामद होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। अधिकारियों के अनुसार, मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) के दर्जे की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद से मणिपुर में हुई जातीय हिंसा में 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

Seema Sharma

Advertising