Riyan Parag smoking: IPL के LIVE मैच में रियान पराग की शर्मनाक हरकत, ड्रेसिंग रूम में उड़ाए सिगरेट के छल्ले

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 09:48 AM (IST)

Riyan Parag: IPL 2026 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान रियान पराग वेप स्मोक करते नजर आए जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि Rajasthan Royals ने Punjab Kings के खिलाफ 223 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। टीम ने यह लक्ष्य 4 गेंद शेष रहते 6 विकेट से पूरा किया। मैच के हीरो डोनोवन फरेरा (52) और शुभम दुबे (31) रहे, जिन्होंने नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

हालांकि इस जीत के तुरंत बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान Riyan Parag विवादों में आ गए। दरअसल, ड्रेसिंग रूम के अंदर e cigarette यानी वेप का इस्तेमाल करते नजर आए। उस समय उनके साथ यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पराग ने छिपकर वेपिंग करने की कोशिश की, लेकिन कैमरे में उनकी यह हरकत रिकॉर्ड हो गई। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं- कुछ ने इसे अनुशासनहीनता बताया, तो कुछ ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाए।

यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि IPL के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम और डगआउट में किसी भी तरह की स्मोकिंग, जिसमें ई-सिगरेट भी शामिल है, पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में BCCI और IPL गवर्निंग काउंसिल इस घटना की जांच कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पराग को चेतावनी, जुर्माना या मैच बैन जैसी सजा मिल सकती है।

इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स चर्चा में थी, जब टीम के मैनेजर रोमी भिंडर पर डगआउट में फोन इस्तेमाल करने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। कानूनी नजरिए से भी यह मामला अहम है। भारत में 2019 में लागू हुए Prohibition of Electronic Cigarettes Act के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और जेल की सजा तक हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News