IPL 2026: ''तुहाड़े सरियां दे चपलां दा टाइम आ गया हुण'' Playoff से बाहर पंजाब किंग्स के इन तीन खिलाड़ियों पर भड़के युवराज सिंह
punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 10:41 AM (IST)
Punjab Kings: IPL 2026 के प्लेऑफ चरण की टीमें तय हो चुकी हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा शुरू हो गई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने एक कमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कुछ खिलाड़ियों को लेकर मजाकिया अंदाज में सख्त प्रतिक्रिया दी है।
मामला पंजाब किंग्स टीम से जुड़ा हुआ है, जो इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम के तीन खिलाड़ी-प्रियांश आर्या, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत ब्रार-को लेकर युवराज सिंह का एक सोशल मीडिया कमेंट वायरल हो गया है। इन तीनों खिलाड़ियों पर भड़कते दिखे और उन्हें चप्पल से मारने की बात करते दिखे।

बताया जा रहा है कि हरप्रीत ब्रार ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ प्रियांश आर्या और अर्शदीप सिंह भी नजर आ रहे थे। इसी पोस्ट पर युवराज सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी करते हुए लिखा कि “तुहाड़े सरियां दे चपलां दा टाइम हो गया है हुण।” यह कमेंट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और फैंस के बीच चर्चा का Topic बन गया। कई लोग इसे युवराज का मजाकिया अंदाज मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे खिलाड़ियों पर सख्त प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं।
टीम के प्रदर्शन की बात करें तो प्रियांश आर्या ने इस सीजन में 13 मैचों में 364 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट काफी आक्रामक रहा। वहीं, अर्शदीप सिंह ने 14 मैचों में 14 विकेट लिए, हालांकि उनकी इकॉनमी रेट थोड़ी ज्यादा रही। हरप्रीत ब्रार को सीमित मौके मिले और उन्होंने 2 विकेट हासिल किए। पंजाब किंग्स का सफर इस बार भी लीग स्टेज पर ही खत्म हो गया, जिससे टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।
