IPL में हुआ है 'काला जादू'... नींबू के छूमंतर करते ही शिवम दुबे OUT, पूर्व IPL चेयरमैन का खुलासा, कई बार हो चुका Black Magic
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 01:36 PM (IST)
Sports Desk: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2026 के एक मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो के अनुसार, शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक प्रशंसक ने नींबू के साथ कथित तौर पर काला जादू किया और उसका असर तुरंत दिखाई दिया। फैंस के नींबू वाले जादू के बाद, कैमरा पिच के बीचोंबीच गया और वहां जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने एक तेज फुल लेंथ गेंद फेंकी और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे के stumps उखाड़ दिए। इस मैच में सीएसके को 10 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।
Seems fake this time. But one team owner did indulge in this type of practice
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 19, 2026
https://t.co/yve61D4nS0
इसके बाद एक लेटर वायरल हुआ, जिसमें सीएसके ने बीसीसीआई को खिलाड़ियों पर काले जादू करने की शिकायत की है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले पर अब पूर्व आईपीएल चेयरमैन Lalit Modi का बयान सामने आया है। उन्होंने इस वायरल वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि यह मामला इस बार नकली या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया लग रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले आईपीएल में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
— gocvideo (@gocvideo) April 19, 2026
ललित मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें याद है, एक टीम के मालिक ने वास्तव में विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम में जाकर इसी तरह की हरकत की थी। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि वह टीम या मालिक कौन था। उन्होंने आगे बताया कि 2011 के आईपीएल सीजन के दौरान उन्हें इस तरह की घटना के पक्के सबूत मिले थे। उस समय उन्होंने अन्य टीम मालिकों को भी सतर्क किया था। अब उनका कहना है कि वह भविष्य में अपनी फिल्म या टीवी सीरीज में इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। इस बयान के बाद यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है। फिलहाल BCCI या किसी टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।
I remember I posted some team owner doing this to the opposing team. By doing exactly this themselves in opposing team dressing room. I even alerted the opposing team owners about this way back in 2011 season - when it happened and I got an alert with concrete proof. I will… https://t.co/jxmv84Nkwv
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 19, 2026
