IPL 2024 : दो दिग्गज कप्तानों के युग का हुआ अंत... एक को हटाया, दूसरे ने चौंकाया

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 11:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन से पहले दो ऐसे बदलाव आए हैं, जिसने खेल जगत के दिग्गजों को भी चौंका दिया है। इन बदलावों के चलते अब आईपीएल में 2 दिग्गज कप्तानों के युग का अंत हो गया है। इन दोनों बदलावों में एक अलग बात यह रही है कि एक कप्तान को हटाया गया है, जबकि दूसरे ने खुद कप्तानी छोड़कर दिग्गजों को चौंकाया है। 

हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस (MI) के रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के दिग्गज प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की। मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा की जगह अब कमान सौंपी गई है हार्दिक पंड्या को। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी अपनी कप्तानी छोड़ दी है, और यह कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। इन दोनों ने ही अपनी कप्तानी में मुंबई और चेन्नई को 5-5 बार खिताब जिताया है। यानी अब तक हुए 16 सीजन में 10 बार तो यही दोनों कप्तान चैम्पियन बने हैं।

रोहित की जगह अब पंड्या
रोहित शर्मा ने 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिलाया था, जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने पहले सीजन से 2023 तक चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैम्पियन बनाया था। लेकिन आईपीएल 2024 सीजन के आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में यह दोनों कप्तान अपने टीमों की कमान नहीं संभालेंगे। 

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह 30 साल के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को सौंप दी गई है। इसके विपरीत, महेंद्र सिंह धोनी ने खुद ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी, और ऋतुराज गायकवाड़ को इस जिम्मेदारी को संभालने का मौका दिया। धोनी ने इससे पहले 212 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की थी। 
 


धोनी ने खुद सौंपी CSK की कप्तानी
मुंबई फ्रेंचाइजी ने ट्रेड के जरिए पंड्या को अपनी टीम में शामिल किया और कप्तानी सौंप दी। दूसरी ओर चेन्नई टीम ने 2019 में गायकवाड़ को खरीदा था। तब से वो CSK के लिए ही खेल रहे हैं। गायकवाड़ चेन्नई टीम के चौथे कप्तान होंगे। इससे पहले धोनी, जडेजा और रैना भी कप्तानी कर चुके हैं।

बतौर MI टीम के कप्तान रोहित का रिकॉर्ड
रोहित ने 2013 से 2023 तक अपनी कप्तानी में मुंबई टीम को 5 बार (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) खिताब जिताया है। रोहित ने इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 158 मैचों में कप्तानी की। जिसमें मुंबई टीम को 87 मुकाबलों में जीत दिलाई, जबकि 67 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच टाई रहे।

CSK टीम के कप्तान धोनी का रिकॉर्ड
धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम ने IPL इतिहास में अब तक 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। इस दौरान सीएसके टीम ने 10 बार फाइनल खेला, जिसमें से टीम 5 बार खिताब जीतने में सफल रही। चेन्नई टीम ने यह सभी खिताब 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 सीजन में जीते हैं।

 



 


 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mahima

Recommended News

Related News