लाखों रुपए का iPhone 18 Pro खरीदते ही यूजर्स परेशान, हरा पड़ा डिस्प्ले, बार-बार बंद हो रही स्क्रीन, Face ID भी फेल

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 01:39 PM (IST)

नई दिल्ली: Apple के नए iPhone 18 Pro और Pro Max को लेकर शुरुआती खरीदारों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में 18 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हुए इन महंगे स्मार्टफोन्स में कई गंभीर तकनीकी कमियां (Glitches) देखी जा रही हैं।

दरअसल, Reddit और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स अचानक फोन के बंद होकर रीस्टार्ट होने, स्क्रीन का रंग हरा (Green Screen) पड़ने और Face ID काम न करने जैसी शिकायतें कर रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत  1,64,900 रुपए और iPhone 18 Pro Max की कीमत  1,79,900 रुपए  रखी गई है। इतने भारी-भरकम बजट के बावजूद शुरुआती खरीदारों का अनुभव काफी निराशाजनक रहा है। हालांकि, Apple ने इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही यह साफ हुआ है कि यह समस्या कितने बड़े पैमाने पर है।
 

क्या-क्या आ रही हैं परेशानियां?

Face ID का इस्तेमाल करते ही क्रैश 
दक्षिण कोरियाई पब्लिकेशन 'द एशिया बिजनेस डेली' के मुताबिक, Apple Wallet का इस्तेमाल करते या Face ID ऑथेंटिकेशन के दौरान फोन अचानक बंद होकर रीस्टार्ट हो रहे हैं। एक Reddit यूजर के अनुसार, उनका नया iPhone 18 Pro सिर्फ Face ID इस्तेमाल करने पर करीब 5 बार रीबूट हुआ।

'panic-full' एरर लॉग
सिस्टम क्रैश होने के बाद फोन के एनालिटिक्स डेटा में panic-full नाम की फाइलें दर्ज हो रही हैं, जो आमतौर पर बहुत गंभीर सॉफ्टवेयर या हार्डवेयर क्रैश के समय ही दिखाई देती हैं।

ग्रीन स्क्रीन और डिस्प्ले की खराबी
भारत में r/GadgetsIndia पर एक यूजर ने हरे रंग की स्क्रीन (Green Screen) वाले iPhone 18 Pro की तस्वीर शेयर की। यूजर का दावा है कि सर्विस सेंटर ने शुरुआत में मना करने के बाद आखिरकार फोन को रिप्लेस कर दिया।

टच और iOS 27 की कमियां
कुछ अन्य यूजर्स ने स्क्रीन टच सही से काम न करने, स्क्रॉलिंग के दौरान अटकने और नए iOS 27 पर एप्स के अचानक बंद (App Crash) होने की शिकायत की है।  ये लॉग गंभीर सिस्टम क्रैश के बाद दिखाई दे सकते हैं। सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है।

परेशान यूज़र्स क्या करें?
बार-बार क्रैश का सामना कर रहे मालिक Settings > Privacy & Security > Analytics & Improvements > Analytics Data में जाकर अपने एनालिटिक्स लॉग देख सकते हैं। यूज़र्स समस्या को रिकॉर्ड कर सकते हैं और जांच के लिए Apple सपोर्ट या अधिकृत सर्विस सेंटर से संपर्क कर सकते हैं। डिवाइस सौंपने से पहले उन्हें अपना डेटा बैकअप कर लेना चाहिए।

Apple सपोर्ट से संपर्क करें: इस पूरी दिक्कत का स्क्रीनशॉट या वीडियो रिकॉर्ड कर लें और तुरंत Apple सपोर्ट या अपने नजदीकी ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में जाकर डिवाइस दिखाएं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News