iPhone 18 Launch date: iPhone 18 को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी, लॉन्च को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 11:54 AM (IST)
नेशनल डेस्कः अगर आप नए आईफोन का इंतजार कर रहे हैं तो इस साल आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ सकता है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 का लॉन्च शेड्यूल आगे बढ़ाया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने पारंपरिक लॉन्च पैटर्न में बदलाव कर रही है, जिसके चलते यह मॉडल 2027 में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
कैमरा फीचर्स
कैमरे की बात करें तो iPhone 18 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके अलावा 48MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी शामिल होने की संभावना है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। डिजाइन के मामले में बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है, क्योंकि iPhone 17 में पहले ही अहम डिजाइन अपडेट किए जाने की चर्चा है। हालांकि नए कलर वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं।
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iPhone 18 में Apple का नया A20 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है। डिवाइस में कम से कम 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। फोन में 6.3 इंच का सुपर रेटिना डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन iOS 27 पर रन कर सकता है, जिसमें बेहतर परफॉर्मेंस और नए फीचर्स मिलने की बात कही जा रही है।
संभावित कीमत
भारत में iPhone 18 की शुरुआती कीमत करीब 85,900 रुपये हो सकती है। यह कीमत पिछले मॉडल के आसपास ही रहने का अनुमान है।
