सीमा पर गोलीबारी, घुसपैठ का प्रयास विफल

Tuesday, Jan 08, 2019 - 01:28 PM (IST)

जम्मू : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच मंगलवार को गोलीबारी हुई तथा भारतीय सैनिकों ने जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को विफल कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने सोमवार रात आर. एस. पुरा और अरनिया सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी और कुछ राउंड गोलियां चलायी। दूसरी तरफ से पाकिस्तानी सैनिकों ने भी गोलीबारी की। दोनों पक्षों की ओर से 15-20 मिनट तक गोलियां चलती रही।

बीएसएफ जवानों ने इस बीच घुसपैठ को विफल करते हुए संदिग्धों को वापस लौटने को विवश कर दिया। इससे पहले रविवार को बीएसएफ ने सांबा के रामगढ़ सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी के बीच घुसपैठ को विफल किया था।
 

Monika Jamwal

Advertising