अंतराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने मार गिराया पाकिस्तानी घुसपैठिया

Monday, Jul 23, 2018 - 01:37 PM (IST)

जम्मू: घुसपैंठ की एक और कोशिश को नाकाम करते हुये एक घुसपैठिये को मार गिराया। रविवार को करीब सात बजे बीएसएफ के जवानों ने आईबी के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी और उसको रोकने की कोशिश की पर जवानों की बात सुनने की वजाय घुसपैठिया लगातार घुसपैंठ करने की कोशिश करता रहा। इस पर जवानों ने गोलीबारी की और उसे मार गिराया।

 


ऐसा माना जा रहा है कि मारा गया घुसपैठियां आतंकियों का गाइड था और यह उनको सिग्नल देने के लिए पहले खुद रैकी कर रहा था। इस समय आतंकी बरसात में उगने वाली घास की आड़ लेकर सीमा पार करने की कोशिश करते रहते हैं।
 

Monika Jamwal

Advertising