अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांग्रेस ने किया शवासन

Wednesday, Jun 21, 2017 - 03:43 PM (IST)

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई ने आज अतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में शवासन कर विरोध प्रदर्शन किया।  पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गए प्रदर्शनकारी किसानों की मौत के विरोध में पार्टी ने इस माध्यम से किसानों को श्रद्धांजलि दी।  

राजधानी भोपाल में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रदेश इकाई अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री महेश जोशी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता केके मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में योग दिवस पर शवासन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Advertising