अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला कल से, राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

Tuesday, Nov 14, 2017 - 12:00 AM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सोमवार को प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे। व्यापार मेले का यह 37वां संस्करण होगा। इस बार व्यापार मेला करीब 53,000 वर्गमीटर क्षेत्र पर ही लगेगा। मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। हालांकि, इसके पहले चार दिन केवल व्यापारियों के लिए रखे गए हैं।

मेले में दुनिया भर से लगभग 3000 कंपनियां, फर्में भाग ले रही हैं। मेले का आयोजन हालांकि पहले से करीब आधे क्षेत्र पर ही किया जा रहा है लेकिन इसमें सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश भाग लेंगे। उनके लिए अलग से एक बड़ा अस्थाई मंडप बनाया गया है। जहां इन राज्यों के उद्यमी और छोटे कारीगर अपने उत्पादों को प्रर्दिशत कर सकेंगे।

मेले की आयोजक इंडिया ट्रेड प्रमोशन आर्गनाइजेशन ने कहा है कि केन्द्र सरकार के विभाग और मंत्रालय भी मेले में भाग लेंगे। इंडोनेशिया, इराक, ब्रिटेन, थाइलैंड, यूएई, चीन, तुर्की, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, वियतनाम सहित कई देशों की 225 से अधिक कंपनियां इस मेले में भाग लेंगे।  

Advertising