''मोहाली के अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम का नाम बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर रखा जाएगा''

Tuesday, May 26, 2020 - 09:59 AM (IST)

चंडीगढ़(अश्वनी) : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टार व पद्मश्री बलबीर सिंह सीनियर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम संस्कार की रस्में उनके पोते कबीर सिंह ने निभाई, जबकि इस मौके पर बलबीर सिंह सीनियर की बेटी सुशबीर कौर भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर की तरफ से खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने श्रद्धांजलि दी। पंजाब पुलिस ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के चलते 8 मईं को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया था ।

इस मौके पर पी. जी. आई. के डायरैक्टर जगत राम सहित यू.टी. खेल विभाग सचिव के.के. यादव, खेल डायरैक्टर तेजदीप सिंह सैनी के अलावा हॉकी इंडिया व चंडीगढ़ हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल रहे।

Priyanka rana

Advertising