अब Instagram पर भी आएगा स्नैपचैट जैसा मजा! आ गया फोटो गायब होने वाला Feature, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:03 PM (IST)

New Instagram Feature : सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए मेटा (Meta) एक बड़ा प्रयोग कर रहा है। इंस्टाग्राम ने Instants नाम से एक नया इमेज-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टेस्ट करना शुरू कर दिया है। यह ऐप सीधे तौर पर स्नैपचैट (Snapchat) और बी-रियल (BeReal) जैसे ऐप्स को टक्कर देने के लिए बनाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य दिखावे की जगह असिली पलों को दोस्तों के साथ साझा करना है।

जानिए क्या है इस ऐप की खासियत?

इंस्टाग्राम पर अक्सर हम फिल्टर और एडिटिंग के बाद फोटो डालते हैं लेकिन Instants की फिलॉसफी इसकी बिल्कुल अलग है। इस ऐप में आप फोन की गैलरी या कैमरा रोल से फोटो अपलोड नहीं कर सकते। आपको ऐप के कैमरे से उसी समय फोटो खींचकर भेजनी होगी। इस ऐप के जरिए भेजी गई फोटो या वीडियो को सिर्फ एक बार देखा जा सकता है। अधिकतम 24 घंटे बाद यह अपने आप सिस्टम से हट जाएगी। यहां आपको चमक-धमक वाले फिल्टर्स नहीं मिलेंगे। आप केवल हल्का-फुल्का टेक्स्ट जोड़ सकेंगे ताकि कंटेंट एकदम नैचुरल और रियल लगे।

PunjabKesari

करीबी दोस्तों के लिए है यह ऐप

यह ऐप केवल करीबी दोस्तों के लिए है। आप अपनी फोटो सिर्फ उन्हीं लोगों को भेज पाएंगे जो आपके म्यूचुअल फॉलोअर्स (यानी आप उन्हें फॉलो करते हों और वे आपको) हैं। आपकी फ्रेंड लिस्ट इंस्टाग्राम और इस नए ऐप के बीच सिंक रहेगी।

PunjabKesari

इन देशों में टेस्टिंग शुरू 

मेटा ने फिलहाल इसे इटली और स्पेन जैसे चुनिंदा देशों में टेस्ट करना शुरू किया है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर एक अलग (Standalone) ऐप के तौर पर देखा गया है। कंपनी का इरादा है कि अगर यह सफल रहा तो इसे इंस्टाग्राम के अंदर एक फीचर के रूप में या दुनिया भर में एक अलग ऐप के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

PunjabKesari

जानकारी के लिए बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने का दबाव बढ़ गया है। मेटा चाहता है कि यूजर्स बिना किसी दबाव या बनावटीपन के अपने दोस्तों को बता सकें कि वे उस पल में क्या कर रहे हैं। Instants इसी सोच को बढ़ावा देता है कि असली होना परफेक्ट होने से ज्यादा बेहतर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News