पूरे विश्व का भ्रमण कर लौटीं बहादुर महिलाएं ने PM मोदी से की मुलाकात

Wednesday, May 23, 2018 - 03:19 PM (IST)

नेशनल डेस्क: छोटी पाल नौका आईएनएसवी तारिणी में समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाकर लौटी नौसेना की छह जांबाज महिला अफसरों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। नाविका सागर परिक्रमा अभियान पर गत 10 सितंबर को रवाना होने से पहले भी इस अभियान दल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने वाला यह भारत का पहला महिला अभियान दल है।  

लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व वाले इस अभियान दल की सदस्यों ने मोदी से मुलाकात के दौरान अपनी यात्रा के बारे में एक प्रस्तुति दी और अपने मिशन, उसकी तैयारी, प्रशिक्षण और अनुभवों के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने उन्हें अभियान की सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अभियान की सदस्यों को अपने यात्रा अनुभवों के बारे में लिखना चाहिए । 


इस मौके पर नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी मौजूद थे। अभियान दल की अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी स्वाति और लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी एश्वर्य और पायल गुप्ता शामिल हैं। यह अभियान दल आठ महीने के बाद 21 मई को गोवा लौटा था जहां रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और नौसेना प्रमुख एडमिरल लांबा ने उनका स्वागत किया था।   
 

vasudha

Advertising