INS बेतवा हादसा: कोर्ट मार्शल ने नेवी कैप्टन समेत 3 अधिकारियों को सुनाई सजा

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 12:17 AM (IST)

नेशनल डेस्कः साल 2016 में युद्धपोत आईएनएस बेतवा के साथ हुए हादसे के मामले में नौसेना के तीन अधिकारियों को शुक्रवार को सजा सुनाई गई। इसके तहत तीनों अधिकारियों को वरिष्ठता में 4 से 6 महीने का नुकसान हुआ है। सजा पाने वालों में नेवी के एक कैप्टन भी शामिल हैं। तीनों को कर्तव्यों  के निर्वहन में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्रवाई शुरू की गई थी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि साल 2016 में आईएनएस बेतवा मुंबई में नौसेना के डॉर्कयार्ड से बाहर आते समय पलट गया था और इसमें दो नौसेनाकर्मियों की मौत हो गई थी। दुर्घटना मामले की उच्च स्तरीय जांच में कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही का दोषी पाए जाने पर नौसेना के तीन अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू की गई थी। आईएनएस बेतवा के तत्कालीन कैप्टन उन तीन अधिकारियों में शामिल हैं जो सामान्य कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया का सामना कर रहे थे। 

तीनों ही अधिकारियों को शुक्रवार को सजा का ऐलान किया गया है। इसके मुताबिक, सेना में तीनों को वरिष्ठता में 4 से 6 महीने का नुकसान हुआ है। कमांडर डीएस रंधावा और सीडीआर वाईपी सिंह कोर्ट मार्शल के दौरान दोषी अधिकारियों का बचाव कर रहे थे।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Related News