छेडख़ानी पीड़िता की पहचान उजागर करने की आरोपी कांग्रेस नेता से पूछताछ

Saturday, Jul 14, 2018 - 07:18 PM (IST)

पणजी : सोशल मीडिया पर छेडख़ानी की पीड़िता की कथित रूप से पहचान उजागर करने के लिए पुलिस ने शनिवार को गोवा प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की प्रमुख प्रतिमा कौटिन्हो से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि कौटिन्हो पूर्वाह्न लगभग 11 बजे महिला पुलिस थाने पहुंची और इन आरोपों के संबंध में उनसे लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई।

राजनीतिक दलों और एक स्थानीय एनजीओ ‘सवेरा’ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोप लगाया गया है कि कौटिन्हो ने पीड़िता के घर की अपनी यात्रा की तस्वीरों को पोस्ट करके पीड़िता की पहचान का खुलासा किया है। कौटिन्हो ने हालांकि इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि न्यायपालिका और पुलिस में उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा ,‘भाजपा , सनातन संस्था , शिवसेना और एनजीओ जैसे समूहों द्वारा दर्ज कराई गई ये शिकायतें राजनीति से प्रेरित और मनगढ़ंत हैं।’ 
 

Punjab Kesari

Advertising