सबरीमाला में निषेधाज्ञा 4 दिसंबर तक बढ़ी

Sunday, Dec 02, 2018 - 02:40 AM (IST)

सबरीमाला: केरल के सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रदर्शनों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एहतियातन पंबा, इलावुंकल, निलाक्कल और सान्निदानम में निषेधाज्ञा को 4 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दिया है। 

पत्तनमत्तिट्टा के जिलाधिकारी ने शुक्रवार की शाम जिला पुलिस निरीक्षक और कार्यकारी मैजिस्ट्रेट की रिपोर्ट मिलने के बाद इस संबंध में आदेश जारी किया। इस बीच, दर्शन के लिए सबरीमाला पहुंची आंध्र प्रदेश की 48 वर्षीय श्रद्धालु ऊषा को वापस भेज दिया गया। श्रद्धालु महिला ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से मुलाकात के बाद वापस जाने का निर्णय लिया।

Pardeep

Advertising