कोरोना मौत के संबंध में जानकारी भ्रामक और बेबुनियाद: सरकार

Friday, Jan 14, 2022 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना से बड़ी संख्या में लोगों की मौत होने संबंधी जानकारी गलत और भ्रामक हैं तथा इनका कोई आधार नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय यहां कहा कि देश में ग्राम पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर एक क़ानून के अनुसार जन्म और मृत्यु दर्ज करने की एक मजबूत प्रणाली है। इस पूरी प्रक्रिया का संचालन भारतीय महापंजीयक की समग्र निगरानी में किया जाता है। इसके अलावा सरकार के पास विश्व स्तर पर स्वीकार्य वर्गीकरण के आधार पर कोविड मौतों को वर्गीकृत करने के लिए एक बहुत व्यापक परिभाषा है।

सभी मौतों को राज्य स्तर पर दर्ज किया जाता है और केंद्रीय रूप से संकलित किया जा रहा है। दोनों स्तर पर इनका मिलान किया जाता है। सरकार ने कहा है कि मीडिया कोरोना महामारी से 30 लाख लोगों की मौत संबंधित खबरें गलत और भ्रामक हैं तथा इनका कोई आधार नहीं है।

Hitesh

Advertising