लोकसभा चुनावें की तैयारियां जोरों पर, लोगों को दी जा रही ईवीएम  और वीवीपैट की जानकारी

Wednesday, Mar 20, 2019 - 05:45 PM (IST)

कठुआ : लोकसभा चुनावों के चलते ई.वी.एम. के साथ साथ वी.वी.पैट. के संचालन की जानकारी देने के मकसद से मुखर्जी  चौक में जागरूकता शिविर  लगाया गया। जिसमें विभागीय टीम ने  ई.वी.एम. के साथ साथ वी.वी.पैट. को प्रदर्शित करते हुए इसके संचालन की जानकारी दी।  विभाग की ओर से तैनात कर्मियों ने  लोगों को बताया कि किस तरह से इन  दोनों मशीनों का काम लोकसभा  चुनाव के चलते मतदान में होगा।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है  िक यहां लोकसभा चुनावों में दोनेों की मशीनों का इस्तेमाल होगा। ई.वी.एम.  का म तदान को लेकर ब टन दबने के साथ ही मतदाता ने किसको वोट दिया है,  इसकी जानकारी वी.वी.पैट. के बाक्स मेें  पर्ची के  माध्यम से स्टोर हो जाएगा। ताकि बाद में  किसी तरह की आपत्ति  पर कोर्ट के  आदेशों  पर इसकी जांच करना भी संभव हो पाएगा। 
 
 

Monika Jamwal

Advertising