बड़ी सफलता: केरन सेक्टर में घुसपैंठ करने की फिराक में थे दो आतंकी, पुलिस ने किये ढेर

Tuesday, Jun 28, 2022 - 06:01 PM (IST)


श्रीनगर: जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है उसने केरन सेक्टर में दो आंकवादियों को ढेर किया है। दोनों आतंकी केरन सेक्टर के इंडियागेट-बिच्छु से घुसपैंठ करने की कोशिश कर रहे थे और गोलीबारी में मारे गये। 


एक बयान में पुलिस ने कहा कि सेना ने 28 जून को दोपहर में सीमा पार से कुछ संदिग्ध हलचल देखी। सेना के गश्ती दल ने उन्हें चेतावनी दी तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और उसी दौरान दोनों मारे गये।
ब्यान में बताया गया है कि आतंकियों के पास से 4एके राइेफलें, आठ मैगजीन, दो पैकेट नारकोटिक्स, दो और एके राइफल और मैगजीन तथा चार ग्रेनेड मिले। माना जा रहा है कि दोनों आतंकी माजिद चीची और शमसुदीन बेग सीमा पार से नशे की खेप लेने और आंतिकयों को सीमा पार करवाने आए थे।
   

Monika Jamwal

Advertising