जंगल में पिकनिक मनाना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी (Watch pics)

Wednesday, Mar 23, 2016 - 05:21 PM (IST)

नई दिल्ली: इंदौर के चोरल में पिकनिक मनाने आया एक प्रेमी जोड़ा कार सहित 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में लेजाया गया जहां लड़के को तो मामूली चोटें आई लेकिन लड़की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मुताबिक मंगलवार रात जसपाल नाम का शख्स अपनी प्रेमिका साक्षी के साथ चोरल के जंगलों में पिकनिक मनाने गया था। 
 
इस दौरान कच्चे रास्ते में जसपाल की कार अनियंत्रित होकर 400 फीट नीचे खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जसपाल को तो मामूली चोट आई है, लेकिन साक्षी बेसुध की हालत गंभीर बनी हुई है।  
 
जसपाल बार-बार लोगों से एक ही बात कह रहा है कि साक्षी कार में दबी पड़ी हुई है, उसे बचा लो। मौके पर पहुंची पुलिस अब केस दर्ज कर मामलें की जांच में जुटी हुई है। 
 
Advertising