दूसरी भारतवंशी महिला अमरीकी सिविल कोर्ट में जज नियुक्त

Friday, May 04, 2018 - 02:04 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका में एक और भारतवंशी महिला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।  न्यूयॉर्क सिटी के सिविल कोर्ट में भारतीय मूल की दीपा आंबेकर (41) को अंतरिम न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। चेन्नई में जन्मी राजा राजेश्वरी के बाद दीपा न्यूयार्क में दूसरी महिला न्यायाधीश नियुक्त हुई हैं।  साल 2015 में राजेश्वरी ने क्रिमिनल कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली थी, इसके साथ ही वह शहर में जज बनने वाली पहली महिला भारतीय बन गई थी। 

न्यू यॉर्क सिटी के महापौर बिल दा ब्लासियो के ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है कि आंबेकर को सिविल कोर्ट में नियुक्त किया गया है और वह आपराधिक अदालत में अपनी सेवाएं देंगी। मेयर ने आंबेकर की सिविल कोर्ट में अंतरिम न्यायाधीश की नियुक्ति के साथ-साथ परिवार अदालत के तीन न्यायाधीशों की दोबारा नियुक्ति के बारे में भी घोषणा की।

दा ब्लासियो ने अपने बयान में कहा, 'न्यू यॉर्क का रहने वाला हर व्यक्ति निष्पक्ष और साम्यिक न्याय प्रणाली का हकदार है। अम्बेकर ने न्यूयॉर्क सिटी काउंसिल के साथ 3 साल तक सीनियर लेजिस्लेटिव अटॉर्नी और सार्वजनिक सुरक्षा समिति के वकील के रूप में कार्य किया है। उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली है और रूटर लॉ स्कूल से उनकी कानून की डिग्री प्राप्त हुई

Tanuja

Advertising