IndiGo Ventures का बड़ा कदम:  AI startup Sarvam में निवेश का किया ऐलान ​​​​​​​

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 05:36 PM (IST)

नई दिल्ली:  देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo की वेंचर कैपिटल शाखा, IndiGo Ventures ने शुक्रवार को कहा कि वह AI कंपनी Sarvam में निवेश करेगी। वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया। "यह निवेश IndiGo और Sarvam के बीच पहले से मौजूद रिश्ते को और मजबूत करता है। दोनों कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी के जरिए कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, कर्मचारियों को सशक्त बनाने और एयरलाइन के जटिल ऑपरेशनल वर्कफ़्लो को सुव्यवस्थित करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

"एक बयान में कहा गया है कि यह निवेश IndiGo में AI-आधारित इनोवेशन और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को तेज करने के लिए एक लॉन्ग-टर्म प्लेटफॉर्म बनाता है।" Sarvam देश की फुल-स्टैक सॉवरेन AI कंपनी है और IndiGo Ventures सीरीज B फंडिंग राउंड के तहत इसमें पैसा लगाएगी।

बयान के अनुसार, IndiGo और Sarvam कस्टमर एक्सपीरियंस, कर्मचारी प्रोडक्टिविटी और एयरलाइन ऑपरेशंस से जुड़े एप्लिकेशन विकसित और उनका मूल्यांकन करना जारी रखेंगे, साथ ही सफल इस्तेमाल के मामलों (use cases) को IndiGo के नेटवर्क में विस्तार करने की क्षमता भी रखेंगे। IndiGo के चीफ डिजिटल और इंफॉर्मेशन ऑफिसर नीतन चोपड़ा ने कहा कि Sarvam के साथ साझेदारी से उन्हें भारत में बनी और बाजार की जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई अत्याधुनिक AI क्षमताओं तक पहुंच मिलती है।

Sarvam के को-फाउंडर प्रत्युष कुमार ने कहा, "IndiGo के पास वह डोमेन की गहराई और पैमाना (स्केल) है जिसकी जरूरत यह पहचानने के लिए होती है कि AI कहां वास्तविक वैल्यू बना सकता है। हम मिलकर ऐसे सिस्टम विकसित कर सकते हैं जो प्रोडक्शन में उपयोगी हों और भारत में एंटरप्राइज AI के लिए एक मजबूत टेम्पलेट बना सकें।"  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra