तुर्की में यात्री...दिल्ली में सामान, इंडिगो की इस गलती से मच गया हड़कंप

Monday, Sep 16, 2019 - 02:05 PM (IST)

नेशनल डेस्क: निजी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। एयरलाइंस की एक गलती ने 130 यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल इंडिगो की फ्लाइट तुर्की के इस्तांबुल तो पहुंच गई लेकिन लोगों का सामना दिल्ली में ही रह गया। 

 

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट 6E 11 ने 130 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। इस्तांबुल पहुंचने का बाद पता चला की सभी यात्रियों का सामान दिल्ली में ही रह गया, जिसके बाद एयरपोर्ट पर हंगामा हो गया। एयरलाइंस के अनुसार उसके स्टाफ सभी यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। 

 

वहीं सोशल मीडिया पर भी एयरलाइंस के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिला। एक यात्री ने टि्वटर पर बताया कि लगेज में मेरे पिता जी की कुछ जरूरी दवाएं थीं। वे डायबिटिज के मरीज हैं जिन्हें हर दिन दवा की खुराक लेनी होती है। इस फ्लाइट में कुछ अलग अलग देशों के लिए उड़ान भरने वाले यात्री भी थे अब उनका क्या होगा। 
 

vasudha

Advertising