भारतीय युवक का आया चीनी लड़के पर दिल, लिए सात फेरे

Friday, Jan 12, 2018 - 06:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक किताब विक्रेता के बेटे ने इंडोनेशिया में रहने वाले अपने साथी के साथ शादी रचा ली। युवक ने मां की मर्जी के खिलाफ जाकर समलैंगिक विवाह किया। हालांकि इस शादी की भनक किसी को नहीं लगी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद इसका खुलासा हुआ। इस शादी में कई विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। 

जानकारी के अनुसार यह दोनों कुछ सालों से कैलिफोर्निया में एक साथ रह रहे थे। भारतीय युवक एक प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में अच्छे पद पर काम करता है। उसका परिवार यवतमाल में रहता है। उसे चीन के एक वीन नामक युवक से प्यार हो गया जिसके बाद उन दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।

यवतमाल में रहने वाले लड़के ने अपने माता-पिता को समलैंगिक दोस्त के बारे में बताया तो वह अचंभित रह गए। उसके घरवालों ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। वह यवतमाल में ही शादी करना चाहता था। आखिरकार माता-पिता ने अपने बेटे को शादी के लिए इजाजत दे दी और 30 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली। 

Advertising