भांगड़ा की ऑनलाइन कक्षा चलाने वाला भारतीय को ब्रिटिश PM ने किया सम्मानित

Sunday, Aug 02, 2020 - 05:25 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारतीय मूल के एक डांसर जिसने लॉकडाउन में अपने नृत्य को भांगड़ा-व्यायाम की ऑनलाइन कक्षाओं में बदल दिया,  को पॉइंट्स ऑफ लाइट सम्मान प्रदान किया है। राजीव गुप्ता ने लोगों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लॉकडाउन के दौरान मुफ्त में ऑनलाइन भांगड़ा-व्यायाम कक्षाएं संचालित की।

 

गुप्ता का मानना है कि तेज गति और ऊंची बीट वाले पारंपरिक भारतीय नृत्य भांगड़ा करने से व्यायाम भी हो जाता है। उन्होंने इस भावना के साथ सोशल मीडिया मंचों पर भांगड़ा-व्यायाम की कक्षाएं चलानी शुरू की। इसके फलस्वरूप उन्हें पिछले सप्ताह पॉइंट ऑफ लाइट सम्मान से नवाजा गया।

 

समाज में परिवर्तन लाने वाले लोगों को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री द्वारा यह सम्मान दिया जाता है। प्रधानमंत्री जॉनसन इससे पहले भांगड़ा और भारत में विवाह समारोहों में किए जाने वाले अन्य प्रकार के भारतीय नृत्य के प्रति अपना प्रेम जता चुके हैं। उनकी पूर्व पत्नी मरीना व्हीलर की मां दीप कौर का संबंध पंजाब से था।

Tanuja

Advertising