Rail Wheel Factory Recruitment 2026: अनुभव के बिना जॉब शुरू करने का शानदार मौका!

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 05:17 PM (IST)

Rail Wheel Factory Recruitment: टेक्निकल फील्ड में करियर शुरू करने की सोच रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे की ओर से अच्छा अवसर सामने आया है। रेलवे की प्रोडक्शन यूनिट Rail Wheel Factory (RWF) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए आईटीआई पास उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेडों में ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को प्रैक्टिकल स्किल्स सीखने का मौका मिलेगा और हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने पर सर्टिफिकेट मिलेगा, जो आगे रेलवे या अन्य टेक्निकल जॉब्स में काफी मददगार साबित हो सकता है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 192 पदों पर अप्रेंटिस नियुक्त किए जाएंगे।

ट्रेड के अनुसार वैकेंसी डिटेल

रेल व्हील फैक्ट्री में अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • फिटर – 85 पद
  • मैकेनिस्ट – 31 पद
  • मैकेनिक (मोटर व्हीकल) – 8 पद
  • टर्नर – 5 पद
  • CNC प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर (COE ग्रुप) – 23 पद
  • इलेक्ट्रीशियन – 18 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 22 पद
  • कुल पद: 192

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास
  • संबंधित ट्रेड में NCVT से मान्यता प्राप्त ITI (NTC सर्टिफिकेट)

आयु सीमा

  • 1 मार्च 2026 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की उम्र:
  • न्यूनतम – 15 वर्ष
  • अधिकतम – 24 वर्ष
  • सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी:
  • SC/ST – 5 वर्ष
  • OBC – 3 वर्ष

ट्रेनिंग के दौरान मिलने वाला स्टाइपेंड

  • अप्रेंटिस को ट्रेनिंग अवधि के दौरान हर महीने भत्ता दिया जाएगा।
  • फिटर, मैकेनिस्ट, मैकेनिक (मोटर व्हीकल), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – ₹12,261 प्रति माह
  • CNC प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर – ₹10,899 प्रति माह

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।

  • मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी
  • कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और ओबीसी वर्ग – ₹100
  • SC/ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार – कोई शुल्क नहीं

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज संलग्न करने होंगे:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI (NCVT NTC) सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (स्वप्रमाणित)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू – 28 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 1 अप्रैल 2026 (शाम 5 बजे तक)
  • मेरिट लिस्ट – आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के लगभग 45 दिन बाद
  • ट्रेनिंग शुरू – मेरिट लिस्ट जारी होने के करीब 15 दिन बाद

आवेदन प्रक्रिया (ऑफलाइन मोड)

  • इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है।
  • आधिकारिक वेबसाइट से नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में सभी जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, ट्रेड और शैक्षणिक योग्यता सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी संलग्न करें।
  • यदि लागू हो तो डिमांड ड्राफ्ट जोड़ें।

पूरा आवेदन फॉर्म इस पते पर भेजें:

Senior Personnel Officer-II
Personnel Department
Rail Wheel Factory
Yelahanka, Bengaluru


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News