भारत-पाक सीमा पर कुछ इस तरह दिवाली मनाएंगे BSF के जवान

Wednesday, Oct 18, 2017 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्ली: इन दिनों चारों तरफ दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। चाहे वो भारत - पाकिस्तान सीमा पर ही क्यों न हो। उनकी दिवाली और धनतेरस सीमा पर ही मनाई जाती है। इस बार भी भारत और पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बल के जवान अपने फर्ज को पूरी तरह से निभाने के साथ ही दिवाली का जश्न मना रहे हैं।

इस मौके पर पंजाब से निकट इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने दीएं  जलाए साथ ही आतिशबाजी भी की। मोदी सरकार भी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ दिवाली मनान के फैसला किया है। जिसके चलते वह इस बार की दिवाली भारत - चीन सीमा पर सैनिकों के साथ मनाएंगे।

 इसके साथ ही धारचूला क्षेत्र की चीन सीमा  से लगी चौकियों पर इन दिनों आइटीबीपी की 15 महिला जवान तैनात हैं। पिछले साल ही इस सीमा पर पहली बार महिला जवानों की तैनाती हुई थी। घर परिवार से दूर दस से सत्रह हजार फीट की ऊंचाई देश की सरहदों की निगहबानी कर रही हिम वीरांगनाएं मिट्टी के दीयों से प्रेम व सदभाव का संदेश देंगी। जिसके चलते ही आइटीबीपी की महिला जवानों ने चीन सीमा को दीपों से जगमगाने की तैयारी कर ली है।इस ठंडे भौगोलिक क्षेत्र में इन जवानों की ये पहली दीपावली होगी। जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। 

Advertising