रेप के मामले में बुरे फंसे भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी, पीड़िता ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 07:59 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय मूल का क्रिकेटर एक रेप केस में फंसता दिखाई दे रहा है। दरअसल, इस भारतीय मूल के क्रिकेटर पर ऑस्ट्रेलिया की महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। निखिल चौधरी जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलते हैं। उन पर ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में ऑस्ट्रेलियाई महिला संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला के आरोपों के मुताबिक, निखिल ने अपनी कार में इस घटना को अंजाम दिया। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद निखिल चौधरी ने खुद को निर्दोष बताया है।

रिपोर्ट के अनुसार निखिल चौधरी एक महिला से क्लब में मिलते हैं जिसके बाद वो उसको अपनी कार में ले गए और महिला के साथ रेप किया। हालांकि निखिल चौधरी की तरफ से इन आरोपों को झूठा और गलत बताया गया है। पीड़ित महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया है कि उन्होंने महिला को रोते हुए और यह कहते हुए देखा था कि उसके साथ रेप किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला के साथ निखिल ने कार में रेप किया है। जबकि क्रिकेटर ने इस बात को नकारा है।

निखिल पर कार में महिला से रेप का आरोप
प्रॉसिक्यूटर ने कहा कि निखिल ने कार में महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। यह घटना फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर हुई। इससे महिला घायल हो गई और खून बह रहा था। दूसरी ओर बचाव पक्ष इस बात पर विवाद कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रवेश हुआ था और क्या महिला ने सहमति दी थी

निखिल और पीड़िता ने डांस और किस भी किया था
जिला कोर्ट के मुताबिक, निखिल चौधरी और 20 साल की पीड़िता की मुलाकात द बैंक नाइट क्लब के डांस फ्लोर पर हुई थी। तब दोनों ने डांस किया और किस भी किए। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे निखिल और पीड़िता कार में बैठकर निकल गए थे। पीड़िता के दोस्तों ने बताया कि दोनों को कार में जाते देख उनको चिंता भी हुई थी। उन्होंने देखा कि जब एक दोस्त ने कार के शीशे पर हाथ मारा तो पीड़ित महिला कार से बाहर आई। महिला बुरी तरह हो रही थी और उसने दोस्तों को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है।

पीड़िता ने मां को फोन पर कही थी ये बातें
फोरेंसिक नर्स निकोल एटकेन ने कहा कि उसने कथित बलात्कार के कुछ घंटों के भीतर पीड़िता की जांच की। उन्होंने बताया कि किस सहमति से हुआ था, लेकिन संबंध सहमति से नहीं बने थे। पीड़ित को अंदरूनी चोट लगी थी। दूसरी ओर पीड़िता की मां ने बताया कि 23 मई की जल्दी सुबह बेटी का फोन आया था। वो काफी रो रही थी और बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है। बेटी ने बताया था कि तब वो पुलिस के साथ ही और अस्पताल जा रही है। पीड़िता की मां ने कहा, 'बेटी ने कहा था कि वह एक लड़के से मिली थी। इसके बाद उसकी कार में बैठी, तो वो उसके पीछे पड़ गया। मैंने पूछा, 'क्या उसने तुम्हें छुआ था?' और उसने कहा..., 'उसने कोशिश की।

बता दें कि निखिल चौधरी का जन्म भारत के पंजाब राज्य में हुआ था। निखिल ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेला है लेकिन अब वेऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते है। ऑस्ट्रेलिया में निखिल ने पोस्टमैन का भी काम किया है। अब निखिल ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग बैग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस टीम के लिए क्रिकेट खेलते हैं। बिग बैश लीग में निखिल चौधरी ने अभी तक 9 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनकी 6 पारियों में बल्लेबाजी आई। इस दौरान निखिल ने 142 के स्ट्राइक से 154 रन बनाए थे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News