यह हैं देश का सबसे ज्यादा बुद्धिमान बच्चा, तोड़ा महान वैज्ञानिक का रिकॉर्ड

Saturday, Jul 01, 2017 - 10:45 AM (IST)

लंदन: ब्रिटेन में भारतीय मूल का 11 वर्षीय लड़का मेन्सा आई.क्यू. टैस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल कर देश का सबसे ज्यादा बुद्धिमान बच्चा बन गया है। उसने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग का रिकार्ड तोड़ते हुए उनसे 2 अंक अधिक प्राप्त किए हैं।



दक्षिण इंगलैंड में रीडिंग टाऊन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी तैयारी के कुछ सप्ताह पहले सबसे मुश्किल टैस्ट के लिए मशहूर मेन्सा आई.क्यू. टैस्ट पास किया और उन्होंने इससे पहले कभी इस टैस्ट को नहीं दिया था। शर्मा ने कहा कि मुझे तो इस टैस्ट को पास करने की उम्मीद नहीं थी। मैंने यह टैस्ट दिया और इसमें करीब ढाई घंटे लगे। उन्होंने कहा कि वहां करीब सात या आठ लोग थे।
 

Advertising