लंदन ब्रिज हमलाः भारतीय अफसर ने लीड किया ऑपरेशन, 5 मिनट में मार गिराया पाकिस्तानी आंतकी

Sunday, Dec 01, 2019 - 12:12 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में लंदन ब्रिज पर हुए आंतकी हमले में दो एशियाई पड़ोसी देशों के चेहरे दुनिया के सामने आ गए हैं और ये देश हैं भारत औऱ पाकिस्तान। पुलिस ने जिस आतंकी उस्मान खान को मार गिराया है वो पाकिस्तानी मूल का ब्रिटिश नागरिक है। इसी हमले का दूसरा पक्ष ये है भी कि ब्रिटिश पुलिस की जिस टीम पर इस आतंकी हमले से निपटने का जिम्मा था उसके चीफ भारतीय मूल के जांबाज पुलिस अधिकारी नील बासू थे यानि दो देश, दो चेहरे...।

नील बासू ब्रिटेन में आतंकवादी दस्ते के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाई गई टीम के चीफ हैं। नील बासू स्कॉटलैंड यार्ड के काउंटर टेररिज्म पुलिसिंग डिपार्टमेंट के प्रमुख हैं और उन्हें अस्सिटेंट कमिश्नर का पद मिला हुआ है। ब्रिटेन की पुलिस को स्कॉटलैंड यार्ड कहा जाता है।ब्रिटेन में 2019 के सबसे प्रभावशाली एशियाई लोगों की सूची में मेट्रोपॉलिटन पुलिस के आतंकवाद-निरोधक प्रमुख नील बासू को शामिल किया गया था।

नील बासू ने कहा कि पुलिस को लगभग 13.58 मिनट दोपहर में लंदन ब्रिज पर हमले की सूचना मिली।तत्काल वहां कई सुरक्षा एजेंसियां पहुंच गईं, इनमें इमरजेंसी सर्विसेज, लंदन पुलिस के अधिकारी और मेट्रोपोलिटन अधिकारी शामिल थे। उधर, हमलावर उस्मान खान पाकिस्तानी मूल का नागरिक है, उसने अपना बचपन पाकिस्तान में बिताया था, जहां वो अपनी मां के साथ रहता था।

उस्मान खान आतंकवाद के एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका था, इस वक्त वह पैरोल पर बाहर था। उस्मान खान जनवरी 2012 में इंग्लैंड के आतंकवाद अधिनियम 2006 के तहत आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था। उस पर लंदन स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की कोशिश का दोष सिद्ध हुआ था। 

Tanuja

Advertising