भारतीय नौसेना का युद्धपोत पहुंचा स्वीडन

Friday, Jul 19, 2019 - 11:20 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस तरकश' शुक्रवार को स्वीडन पहुंच गया। पिछले 15 से अधिक वर्षों में यह किसी भी भारतीय नौसैनिक पोत की पहली स्वीडन यात्रा है।

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि ‘आईएनएस तरकश' की यह यात्रा भारतीय नौसेना के "मित्रता के पुलों" के निर्माण और मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के मिशन का हिस्सा है। उन्होंने कहा, "वर्तमान यात्रा भारत की मित्र देशों के साथ शांतिपूर्ण उपस्थिति और एकजुटता को रेखांकित करती है, जिससे भारत और स्वीडन समुद्री वातावरण में बढ़ती चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।"

 

Pardeep

Advertising