भारतीय नौसेना के 1971 युद्ध के पूर्व वाइस एडमिरल सरमा का भुवनेश्वर में निधन

Tuesday, Jan 04, 2022 - 07:08 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना के 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के भूतपूर्व वाइस एडमिरल एस. एच. सरमा का सोमवार को भुवनेश्वर में निधन हो गया। अधिकारियों ने बताया कि सरमा 1971 युद्ध के दौरान ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट' थे। वह गत दिसंबर को 99 वर्ष के हुए थे। 

भारत ने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को हरा दिया था जिसके बाद बांग्लादेश की स्थापना हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि सरमा पूर्वी नौसैन्य कमान के ‘फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ' भी रह चुके हैं। 

Pardeep

Advertising