भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह आज रहेंगे श्रीलंका के दौरे पर

Thursday, Dec 19, 2019 - 12:13 AM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय नौवहन संबंधों को और मजबूत करने और उसे बढ़ाने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को श्रीलंका जाएंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। भारतीय नौसेना प्रमुख की यात्रा तब हो रही है जब एक महीने पहले श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे भारत आए थे।

आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह वाइस एडमिरल पियाल डी सिल्वा, श्रीलंकाई नौसेना के कमांडर, अन्य सेवाओं के प्रमुखों और श्रीलंका सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘नौसेना प्रमुख श्रीलंका नौसेना प्रबंधन बोर्ड के साथ चर्चा करेंगे।''

Pardeep

Advertising